Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबेटियों की सुरक्षा को लेकर CM सम्राट चौधरी का सख्त एक्शन

बेटियों की सुरक्षा को लेकर CM सम्राट चौधरी का सख्त एक्शन

नालंदा। बिहार के नए CM सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो-टॉलरेंस स्टैंड दिखाते हुए सभी जिलों के DM और SP को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ कहा जब तक बेटियां स्कूल और कॉलेज से सुरक्षित घर नहीं लौटतीं, तब तक पुलिस चैन से नहीं बैठेगी। यह बयान नालंदा के सरमेरा प्रखंड के प्रणावा गांव में आयोजित राजकीय मेले के उद्घाटन के दौरान दिया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

प्रदेश में बढ़ते अपराध, खासकर गोलीकांड की घटनाओं के बीच सीएम ने पुलिस और प्रशासन को 24×7 Vigil Mode में रहने के निर्देश दिए हैं। फील्ड लेवल पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, त्वरित प्रतिक्रिया टीमें को एक्टिव रखने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल

साथ ही सीएम ने शिक्षा सेक्टर में बड़ा विजन पेश करते हुए कहा ‘बिहार के हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंगऔर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहेगा, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को भी टॉप-लेवल शिक्षा मिल सके।’

वहीं सरकार ने 2025–2030 के बीच 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही बिहार में ₹5 लाख करोड़ का निवेश लाने की योजना है, जिससे इंडस्ट्री, स्टार्टअप और लोकल बिजनेस को नई गति मिलेगी।

सीएम ने कहा कि अब लोगों को थाना, ब्लॉक या अंचल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सेवा वितरण प्रणाली को डिजिटल और ट्रांसपेरेंट बनाया जा रहा है, जिससे शिकायतों का समाधान तेजी से हो सके।

परंपरा और प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने संत श्री शरण निवास महतो बाबा के योगदान को याद किया, जिन्होंने सदियों पहले सामाजिक भेदभाव खत्म करने का संदेश दिया था। इस मेले को 2018 में राजकीय दर्जा दिया गया था, जो अब सामाजिक एकता का बड़ा मंच बन चुका है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन