इंदौर में 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द रात
भोपाल। उत्तर की ओर से आ रही बर्फीलीं हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। हालांकि नबंवर माह के शुरुआती दौर में ही गुलाबी ठंड की दस्तक से लोग ठिरुरन का अनुभव पहले ही कर चुके हैं। एक बार फिर दिसंवर माह में ठंड का असर बढने लगा है। सोमवार को मधप्रदेश के कई हिस्सों में ठंड अच्छी खासी महसूस हुई। जहां शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 4.2 डिग्री से नीचे पारा रिकार्ड किया गया।
अब हालात यह हैं कि प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है तो कुछ क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया। जबकि शहडोल जिले के कल्याणपुर में प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ यहां कड़ाके की ठंड अनुभव हुई। इधर मालवाअंचल के इंदौर में ठंड ने पिछले 10 सालां के रिकॉर्ड तोड़ कर नया रिकार्ड बनया है। इसी तरह से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह ठंड अभी तीन दिन रहेगी और कुछ-कुछ स्थानों पर शीतलहर चल सकती है।
कड़ाके की ठंड का दौर जारी
मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक कई जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान है। अनुमान के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर और राजगढ़ में कोल्ड वेव रहेगा। जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे का अलर्ट है।
मध्यप्रदेश में ठंड ने दिखाया अपना असर, शहडोल में पारा 4.2 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
RELATED ARTICLES

