बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर तहसील परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम कश्मीरी में धान व्यापारी यशवंत किराना एंड अनाज भंडार की संयुक्त जांच दल द्वारा जांच की गई। यह कार्रवाई खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान के अवैध रिसाइकल की आशंका को लेकर की गई है। जांच दल में परसवाड़ा एसडीएम श्री प्यासी, जिला आपूर्ति अधिकारी आर. के. ठाकुर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील किरार तथा मंडी के सहायक उपनिरीक्षक मनोज पटले शामिल रहे। जांच के दौरान व्यापारी के पास कुल 765 क्विंटल धान का स्टॉक पाया गया।
उपार्जन केंद्रों में धान की रिसाइकलिंग को रोकने के उद्देश्य से उपार्जन अवधि समाप्त होने तक उक्त 765 क्विंटल धान स्टॉक को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की जांच और कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण 765 क्विंटल धान स्टॉक सील


