Saturday, July 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमनोरंजनअजय देवगन की दृश्यम 3 का ऐलान, टीजर रिलीज के साथ कंफर्म...

अजय देवगन की दृश्यम 3 का ऐलान, टीजर रिलीज के साथ कंफर्म हुई रिलीज डेट

मुंबई: सस्पेंस थ्रिलर की दुनिया में विजय सालगांवकर का नाम सुनते ही फैंस की धड़कनें तेज हो जाती हैं। अब इस आइकॉनिक किरदार की वापसी हो रही है। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की  दृश्यम का तीसरा पार्ट ‘दृश्यम 3’ आधिकारिक तौर पर अनाउंस हो गया है।मेकर्स ने सोमवार को एक पावरफुल टीजर वीडियो जारी कर फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है।

यह टीजर पिछले दो पार्ट्स की झलकियां दिखाते हुए नया ट्विस्ट का हिंट देता है। फैंस को उम्मीद है कि सालगांवकर परिवार की जिंदगी में एक नया अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट आने वाला है। क्या विजय एक बार फिर सिस्टम को चकमा दे पाएंगे?
कब रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’
‘दृश्यम 3’ थिएटर्स में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। यह तारीख फ्रेंचाइजी के लिए बेहद खास है, क्योंकि पहले दो पार्ट्स में 2 अक्टूबर का महत्वपूर्ण रोल रहा है। गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म ‘दृश्यम डे’ पर आएगी।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 12 to 18 july 2026
Bhopal – 5 to 11 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन