Friday, July 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCommonwealth Games 2026: लवप्रीत को सिल्वर, सीमा को ब्रॉन्ज; भारत के...

Commonwealth Games 2026: लवप्रीत को सिल्वर, सीमा को ब्रॉन्ज; भारत के 17 मेडल

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने दो और पदक अपने नाम किए। पुरुष वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता, जबकि महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सीमा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इन दो पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर

गुरुवार देर रात पुरुषों की 110 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में लवप्रीत सिंह ने कुल 388 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 176 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम वजन उठाया। लवप्रीत ने स्नैच में कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया। हालांकि, वह गोल्ड मेडल से महज 1 किलोग्राम पीछे रह गए।

ये भी पढ़े

8 साल बाद Commonwealth Games में उतरेंगे Neeraj Chopra

न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयूज ने क्लीन एंड जर्क में गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 389 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ ने 356 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।

सीमा ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज

महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारतीय एथलीट सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर का थ्रो कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनके इस प्रदर्शन ने भारत की पदक तालिका में एक और सफलता जोड़ दी।

भारत के अब 17 पदक

आठवें दिन के मुकाबलों के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 17 हो गई है। इनमें 3 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक, 4 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत फिलहाल 10वें स्थान पर बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन