कांग्रेस की एसआईआर की पारदर्शिता को लेकर अहम रणनीतिक बैठक, फॉर्म-7 की शिकायतों पर विशेष ध्यान

शेयर करे

भोपाल। कांग्रेस आज राजधानी स्थित अपने प्रदेश कार्यालय में एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य बीएलए प्रतिनिधियों से फीडबैक लेकर यह समझना है कि फॉर्म-7 के माध्यम से बड़े पैमाने पर जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, उन पर क्या कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में हजारों लोगों के नाम अनुचित तरीके से मतदाता सूची से हटाए गए हैं। पार्टी इस पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध बताते हुए इसे सत्ता पक्ष द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास बता रही है। बैठक में संगठन की ओर से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश भी दिए जाएंगे ताकि आगामी चुनावों में किसी भी मतदाता के अधिकार का हनन न हो।
बैठक के बाद कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी, जिसमें निर्वाचन आयोग से शिकायत, सड़कों पर आंदोलन या कानूनी कार्रवाई जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *