दिल्ली। कांग्रेस की बैठक केवल संगठनात्मक समीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी। चुनावी भविष्य, एसआईआर विवाद, किसानों की परेशानी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर पार्टी सरकार को घेरने की ठोस रणनीति तैयार करेगी।
कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक में संगठन सृजन, जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों पर गहन चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व का फोकस जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने पर रहेगा।
बैठक का एक बड़ा एजेंडा एसआईआर से जुड़े कथित घोटालों का है। कांग्रेस का कहना है कि जिन लोगों ने इसमें धांधली की है, उनकी पहचान कर सबूतों के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसल बर्बाद होने के मुद्दे को भी पार्टी जोर-शोर से उठाएगी। कांग्रेस ने सरकार से तुरंत सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
गौ हत्या और गौ मांस से जुड़े मामलों में भी कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह बैठक 2026 की रणनीति की नींव रखने वाली साबित हो सकती है।
बजट सत्र में सरकार को घेरने कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, संगठन से लेकर एसआईआर तक बनेगा एक्शन प्लान


