Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरक्षाबंधन से पहले देवास में खाद्य विभाग की कार्रवाई, एनालॉग मावे से...

रक्षाबंधन से पहले देवास में खाद्य विभाग की कार्रवाई, एनालॉग मावे से बनी मिठाइयों के सैंपल लिए गए

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में रक्षाबंधन पर्व से पहले मिलावटी और प्रतिबंधित एनालॉग मावे के इस्तेमाल के खिलाफ खाद्य विभाग और प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत शहर की अलग-अलग मिठाई दुकानों की जांच की गई।

दो दुकानों से लिए मावे और मिठाइयों के सैंपल

खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर की दो दुकानों पर जांच के दौरान एनालॉग मावा और उससे तैयार मिठाइयां पाईं। टीम ने मावे और मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मौके पर करीब 600 किलो मावे से बनी मिठाइयों का स्टॉक मिलने की जानकारी सामने आई है।

देवास: राखी से पहले खाद्य विभाग का छापा, 600 किलो सिंथेटिक मावे की मिठाइयां जब्त — News4Social

ये भी पढ़े   कैलाश विजयवर्गीय का फिर विवादित बयान: बोले- मैं चाहता हूं शक्कर और महंगी हो जाए

शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई

प्रशासन को शहर में प्रतिबंधित एनालॉग मावे से मिठाइयां तैयार कर बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम ने संबंधित दुकानों पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार को देखते हुए बढ़ाई निगरानी

नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है।

प्रशासन के अनुसार, प्रतिबंधित एनालॉग मावा मिलने पर मावा जब्त करने और संबंधित दुकान को सील करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों ने कहा कि जहां भी एनालॉग मावे या उससे बनी मिठाइयों की बिक्री की सूचना मिलेगी, वहां जांच की जाएगी। आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन