Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनेपाल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी ईवी, 10 की मौत;...

नेपाल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी ईवी, 10 की मौत; तीन बच्चे भी घायल

महाराजगंज: नेपाल के मकवानपुर जिले में यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा बृहस्पतिवार को भीमफेदी गांवपालिका-6 के चिसापानी गढ़ी के पास हुआ। वाहन सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, मधेश प्रदेश 03-001 ज 0880 नंबर की इलेक्ट्रिक वैन काठमांडू से सर्लाही की ओर जा रही थी। इसी दौरान भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़कखंड पर चिसापानी गढ़ी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए।

तीन साल और पांच साल के बच्चे भी घायल

घायलों में सर्लाही जिले के चक्रघट्टा गांवपालिका-4 सुंदरपुरटोल निवासी 33 वर्षीय मुकेश यादव, पांच वर्षीय सक्षम कुमार यादव और तीन वर्षीय सुदन यादव शामिल हैं। तीनों को उपचार के लिए हेटौंडा अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में भर्ती मुकेश यादव के सिर और पीठ में चोट आई है, जबकि सक्षम कुमार यादव को अंदरूनी चोटें लगी हैं। दोनों की हालत सामान्य बताई गई है। वहीं, तीन वर्षीय सुदन यादव के सिर और मुंह में चोटें आई हैं। उनकी स्थिति मध्यम बताई गई है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में आज से IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आगाज , पंकज आडवाणी समेत 22 भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के सहप्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने हादसे में 10 लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य किया। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन