Wednesday, November 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news22 लाख की लागत से बनी गौशाला बदहाल, गोवंश संरक्षण के दावों...

22 लाख की लागत से बनी गौशाला बदहाल, गोवंश संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

जबलपुर: गोवंश संरक्षण के नाम पर सरकार लाखों रुपए खर्च कर गौशालाएं बनवा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ये गौशालाएं बदहाल हो रही हैं। जबलपुर की ग्राम पंचायत सगड़ा-छपनी में बनी गौशाला इसका उदाहरण है, जहां 22 लाख रुपए खर्च होने के बाद भी एक गाय तक नहीं पहुंची।

साल 2018-19 में करीब 22 लाख रुपए की लागत से इस गौशाला का निर्माण कराया गया था। लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी यहां गोवंश को रखने की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। देखरेख के अभाव में गौशाला वीरान पड़ी है। हालात ये हैं कि इसका गेट, चारा काटने की मशीन और बोरिंग का सामान तक गायब हो चुका है। गोवंश के संरक्षण के लिए बनाई गई यह गौशाला अब सरकारी खर्च और जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल खड़े कर रही है।

 बदहाल अवस्था में है गौशाला का परिसर

गौशाला के मुख्य द्वार पर लगाया गया लोहे का गेट अब नहीं है। गोवंश के लिए चारा काटने की मशीन भी चोर ले गए। पानी की व्यवस्था के लिए कराई गई बोरिंग की मशीन भी गायब है। ग्रामीणों के मुताबिक, गौशाला की देखरेख नहीं होने से धीरे-धीरे यहां लगा सामान गायब होता गया और परिसर बदहाल हो गया।

गौशाला पर अब तक 18-19 लाख रुपए खर्च

गौशाला में 100 से अधिक गोवंश रखने के लिए शेड बनाए गए थे। उद्देश्य जंगल में घूमने वाले गोवंश को सुरक्षित आश्रय देना था, लेकिन निर्माण के बाद से ही यहां एक भी पशु नहीं रखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंश आज भी गांव की सड़कों पर बैठते हैं और खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे किसानों और पशु मालिकों के बीच विवाद भी होते हैं।

स्थानीय ग्रामीण नारायण विश्वकर्मा के मुताबिक, सात साल पहले बनी गौशाला पर अब तक 18-19 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, लेकिन यह आज भी अधूरी है। आसपास से बड़ी गाड़ियां गौशाला के अंदर से गुजरने लगी हैं। यहां से अवैध रूप से रास्ता भी बना दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में जरी-गोटे की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

सरपंच बोलीं- गौशाला खंडहर नहीं, काम चल रहा

ग्राम पंचायत सरपंच किरण यादव का कहना है कि गौशाला खंडहर नहीं हुई है, बल्कि अभी इसका काम चल रहा है। पूर्व सरपंच मनोज झरिया के कार्यकाल में 17 लाख रुपए के काम करवाए गए थे। वर्तमान में भी गौशाला का काम जारी है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन