देश में अवैद्ध घुसपैठियों पर सिकंजा कसना हुआ तेज

शेयर करे

ओडिशा से 49 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठी नागरिकों को भेजा गया वापस
भोपाल। देश में चल रही एसआईआर से अनैतिक रूप से रह रहे घुसपैठियों का खुलासा हो रहा है। जहां पश्चिम बंगाल से तो बांग्लादेशी नागरिकों का पकड़ा जाना आम बात थी। वहीं अब ओडिशा जैसे राज्यों में भी घुसपैठियों की उपस्थिति ने एसआईआर की सार्थकता को सिद्ध किया है। हाल ही में केंद्र के निर्देश पर ओडिशा सरकार ने मई 2025 से अब तक 49 अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया है। इस अभियान के लिए राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त अभियान अंतर्गत एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
डिटेंशन और होल्डिंग सेंटर बनाए गए
राज्य में दो राज्य-स्तरीय डिटेंशन केंद्र और 18 होल्डिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां संदिग्ध व्यक्तियों को वेरिफिकेशन पूरा होने तक रखा जा रहा है।
विधानसभा को जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में बताया कि अब तक 1,768 संदिग्धों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 1,667 को भारतीय नागरिक के रूप में पहचाना गया है। 50 मामलों की जांच जारी है।
पड़ोसी राज्यों से समन्वय
राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को उत्तरी और तटीय जिलों का दौरा करने तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

लगातार बढ़ती घुसपैठ
मार्च 2025 में बताया गया था कि राज्य में लगभग 3,740 बिना दस्तावेज वाले बांग्लादेशी प्रवासी मौजूद हैं, लेकिन वास्तविक संख्या इससे अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।