Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकच्चा तेल 100 डॉलर के पार, 6 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर;...

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, 6 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर; अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी कीमतें

नई दिल्ली:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। 9 सितंबर को ब्रेंट क्रूड करीब 2.25% बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। यह करीब छह हफ्तों में कच्चे तेल का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले 24 जुलाई को ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचा था।तेल की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव बताया जा रहा है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आगे भी जारी रहती है, तो भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतों पर भी दबाव बढ़ सकता है।

अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी तेल की कीमतें

तेल बाजार में ताजा तेजी अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद आई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच क्रूड ऑयल टैंकरों को नष्ट किया है।अमेरिका का दावा है कि यह कार्रवाई ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में की गई।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर संकट से बढ़ी चिंता

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की एक बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ा जोखिम है। करीब 167 किलोमीटर लंबा यह समुद्री मार्ग फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है और वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।दुनिया के कुल पेट्रोलियम कारोबार का करीब 20% हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे प्रमुख तेल उत्पादक देश भी अपने निर्यात के लिए इस रास्ते पर निर्भर हैं। मार्ग पर तनाव बढ़ने से तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।

एक महीने में 22% बढ़ा कच्चे तेल का भाव

पिछले एक महीने में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 22% बढ़ चुकी है। 10 अगस्त को इसकी कीमत करीब 82 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन