Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड तक कांग्रेस 6,583 वोट से आगे, घनश्याम सिंह...

दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड तक कांग्रेस 6,583 वोट से आगे, घनश्याम सिंह की बढ़त लगातार बढ़ी

दतिया: मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में वोटों की गिनती की जा रही है। दतिया सीट पर इस बार 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब मतगणना के साथ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सामने आ रहा है।

ये भी पढ़े

दतिया उपचुनाव: 15 राउंड में होगी मतगणना

8वें राउंड तक कांग्रेस की बड़ी बढ़त

मतगणना के 8वें राउंड के बाद कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह अब 6,583 वोटों से आगे चल रहे हैं। 8वें राउंड में मिले वोट इस प्रकार हैं—

  • कांग्रेस: 6,828 वोट
  • भाजपा: 3,540 वोट

लगातार आठ राउंड की गिनती में कांग्रेस ने अपनी बढ़त मजबूत की है, जबकि भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है।

कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतगणना

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन आयोग की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आधिकारिक परिणाम घोषित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन