मुंबई। बॉलीवुड में इस वक्त अगर कोई फिल्म असली ‘बॉक्स ऑफिस मशीन’ बन चुकी है, तो वो है रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त रफ्तार से दौड़ रही है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1600 करोड़ के करीब पहुंच चुका है।
तीसरे हफ्ते में भी दमदार पकड़
बता दें फिल्म ने अपने 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.55 करोड़ की नेट कमाई की, जो पिछले दिन के मुकाबले 20% ज्यादा है। यह ग्रोथ साफ दिखाती है कि फिल्म की डिमांड अभी भी हाई है और ऑडियंस का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा।
वहीं ‘धुरंधर 2’ ने अब तक भारत में करीब 959 करोड़ की नेट कमाई (1148 करोड़ ग्रॉस) कर ली है और जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए तैयार है। पहले हफ्ते में ही 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड पार कर चुकी इस फिल्म ने शुरुआत से ही रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस दी है।
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा
साथ ही विदेशों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है। ओवरऑल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1600 करोड़ के करीब पहुंच चुका है, जिससे यह ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चैलेंज करती नजर आ रही है।
माना जा रहा है अगर फिल्म की यही रफ्तार बनी रही, तो यह जल्द ही 2000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है और आमिर खान की ‘दंगल’ के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को भी टक्कर दे सकती है।

