Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदीपावली पर खूनी खेल: जुए के विवाद में दो युवकों की हत्या,...

दीपावली पर खूनी खेल: जुए के विवाद में दो युवकों की हत्या, इलाके में सनसनी

जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर स्थित हनुमान टोरिया में दीपावली की रात रोशनी का त्योहार मातम में बदल गया। जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश फैल गया है।

दीपावली की रात हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, हनुमान टोरिया में दीपावली की रात कुछ युवकों के बीच जुआ खेलने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश भी इस विवाद की वजह बनी। देखते ही देखते मामूली कहा-सुनी ने बड़ा रूप ले लिया और आरोपियों ने दो युवकों पर हमला कर दिया।

कार्तिक की मौके पर मौत, करन ने अस्पताल में तोड़ा दम

इस घटना में कार्तिक चौधरी और करन पासी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी के सन्यास पर हसीन जहां का तंज, बोलीं- खुदा ने बरपाया कहर

एक आरोपी हिरासत में, दूसरे की तलाश जारी

पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इस वारदात में शामिल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घमापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दीपावली की रात घटी इस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन