बैतूल। विख्यात होने की चाहत हर किसी को होती है, लेकिन कुख्यात होने की सनक किसी को हो! यह तो आश्चर्यजनक है। लेकिन बैतूल से एक मामला सामने आया है। गैंगस्टर के तौर पर अपने आपको प्रसिद्ध करने के कारण एक युवक ने नाबालिक आदिवासी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा और फिर उनका शहर में जुलूस निकाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कुछ सिरफिरे युवकों की गैंग ने एक विवेक नामक युवक को बेरहमी से पीटा। इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर, उसके पिता और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिर कॉलेज चौक से गंज थाने तक उनका जुलूस निकाला। आरोपी अन्नू ठाकुर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से बड़ा गैंगस्टर बनने की कोशिश कर रहा है। उसका पिता भी आदतन अपराधी है जो साहुकारी या ब्याज का धंधा करता है। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपराध की दुनिया में प्रसिद्धि पाने की सनक के चलते आदिवासी नाबालिक को पीट-पीटकर मारडाला


