कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPAC) के प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची। जिसके बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज दिखाई दी।
एक साथ पड़ी रेड
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने एक साथ प्रतीक जैन के घर और ऑफिस में तलाशी ली। इस दौरान सभी दस्तावेजों की जांच और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। IPAC हाल के वर्षों में कई बड़े राजनीतिक अभियानों से जुड़ा रहा है, इसलिए इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
मौके पर पहुंचीं ममता बनर्जी
हैरानी की बात यह है कि, ईडी की कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंचीं। उनके वहां पहुंचते ही स्थिति और संवेदनशील हो गई। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि- मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने इस मामले को पूरी तरह राजनीतिक रंग दे दिया है।
ईडी की कार्रवाई पर ममता का हमला
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी की रेड पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि- ईडी उनकी पार्टी से जुड़े आईटी सेक्टर कार्यालय से दस्तावेज लेने पहुंची, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा राजनीतिक दबाव बताया।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि- ईडी ने पार्टी से जुड़े अहम दस्तावेज बिना पर्याप्त सुरक्षा के जब्त किए। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में नाम हटाए जाने और रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की आशंका है। मुख्यमंत्री ने SIR केस का जिक्र करते हुए जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं और देशभर की नजरें कोलकाता पर बनी हुई हैं।


