Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबिहार में गंगा समेत 8 नदियां उफान पर, राज्य के 14 जिलों...

बिहार में गंगा समेत 8 नदियां उफान पर, राज्य के 14 जिलों में बनी बाढ़ की स्थिति

बिहार:राज्य में गंगा समेत 8 नदियां उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हैं। कोसी, गंडक और घाघरा नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। सारण में माही नदी पर बना जमींदारी बांध टूटने से स्थिति गंभीर हो गई है।

बाढ़ से करीब 35.89 लाख लोग हैं प्रभावित

बिहार में गंगा समेत 8 नदियां अभी भी उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों के 62 प्रखंडों की 491 पंचायतों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हैं।भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा ने 5 साल पुराना जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां मंगलवार को जलस्तर 36.81 मीटर दर्ज किया गया। 2021 में गंगा का जलस्तर 36.75 मीटर दर्ज किया गया था।

गंगा के अलावा कोसी,गंडक भी लाल निशान से ऊपर बह रही

पटना में पुनपुन नदी का जलस्तर 24 घंटे में 9 सेमी बढ़ा है। श्रीपालपुर में नदी का पानी खतरे के निशान से 2.95 मीटर ऊपर है। दरधा और महतमाइन नदियां भी उफान पर हैं। भोजपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से 4 लोगों की मौत हुई है।गंगा के अलावा कोसी, गंडक और घाघरा नदियां भी लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। सारण में माही नदी पर बना जमींदारी बांध टूटने से स्थिति गंभीर हो गई है।

 16 जिलों में बारिश का अलर्ट 

इधर, मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पटना समेत 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन