Tuesday, September 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP में महंगाई का एक और झटका! फिर महंगी हुई बिजली

MP में महंगाई का एक और झटका! फिर महंगी हुई बिजली

जबलपुर: मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में एक बार फिर बिजली महंगी हुई है। सितंबर महीने के लिए FPPAS बढ़कर 5.063% किया गया है। अगस्त के मुकाबले सितंबर में दरें बढ़ी है।

नई दरें 24 सितंबर 2026 से लागू होंगी

एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। प्रदेश में बिजली के दाम में बढ़ोतरी होगी। अगस्त 2026 के लिए FPPAS (फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज) 4.59% तय किया गया था, जिसे बढ़ाकर सितंबर 2026 में 5.063 फीसदी कर दिया गया। नई 5.063 प्रतिशत की दरें 24 सितंबर 2026 से लागू होंगी।

ये भी पढ़ें: रतलाम: दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर दो हादसों में 4 लोगों की मौत, 8 घायल

उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज बिल पर सीधा असर पड़ेगा

मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर की ओर से मुख्य महाप्रबंधक शैलेंद्र सक्सेना के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुआ है। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों (पूर्व क्षेत्र, मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र) के उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज बिल पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन