सौरभ त्रिपाठी |
हमारे आसपास कुछ ऐसी क्रूर और डरावनी घटनाएँ हो रही हैं जिसे हमारा दिमाग देखना समझना नहीं चाह रहा है। एपस्टीन फाइल में दर्ज पात्र और उनकी करतूते मानव दुनिया की नहीं है ,यह हैवानो की दुनिया है जहां मानव भक्षण ,लहू पान और अस्थि चरवन जैसी सामान्य बात है। अमरत्व और हैवानियत की यह सनक कितनी खौफनाक है जब मानव बस्तियों का पूरा स्वामित्व इन्ही के हाथ में है।दुर्भाग्य से ऐसी अनचाही स्थिति की ओर दुनिया धकेली जा रही है जहां सिर्फ शैतान ही रह सकता है। भले ही हम थोड़ी देर के लिए आस्वस्त हो जाए कि यह आदम और शैतानो का संघर्ष है लेकिन अबकी बार मामला वैसा नहीं है। इस नई दुनिया के शैतानी शक्तियों का संगठन और विस्तार इतना भयानक है कि मनुष्य बने रहने जैसी संभावना की भविष्यवाणी कर पाना मुश्किल है।
हैवानी ताकतों का विस्तार और विश्वास ईश्वरीय सत्ता से ज्यादा फैल चुका है। आज स्थिति यह है कि गलत कामों को सही बताया जा रहा है और अच्छे कामों को गलत ठहराया जा रहा है। मनुष्य की बनाई अब यह दुनिया मनुष्यों के लिए बची हैँ, इसमें संदेह है। स्वयं का वजूद खोती मानव जाति इतनी बेबस है कि उसे कहीं भी, कभी भी और कोई भी शिकार बना सकता है. उसके पारिवारिक ,सामाजिक ,सांस्कृतिक और मानसिक ढांचे सब चरमराकर चूर चूर हो गए हैं। नियंत्रित कर लिए गए विचार, व्यवहार और संचार में खुद को ही तलाशता मनुष्य आंशिक उपभोक्ता से अधिक कुछ नहीं पाता। वह विश्वास ही नहीं कर पा रहा है की अनवरत संघर्षों से जो चेतना उसने बनायीं,शैतानों ने उसे पल भर में अपने चंगुल में जकड़ लिया ।
बंधित चेतना का मनुष्य ऐसी विकराल स्थिति का कैसे सामना कर पाएगा, यह वैश्विक मुद्दा है। यदि वह इन शैतानों के सामने नतमस्तक हो उनकी अधीनता स्वीकार कर लेता है तो भी वह सुरक्षित होगा, इसकी कोई निश्चितता नहीं है। जिस भी देश के मनुष्यों ने झुकाव से बचाव की कोशिश की उनके भी सम्मान, स्वतंत्रता और अधिकार छीने जा चुके हैं ।शासन प्रणाली ने उन्हें ऐसा मूकदर्शक बना दिया है जहां वे सिर्फ ताली बजा सकते हैं विरोध नहीं।
ताली बजाने के पर्याप्त अवसर व बहाने हैं लेकिन सत्ता या उनकी नीतियों में हस्तक्षेप करने का कोई सामर्थ्य नहीं।आप रूस ,चीन ,पाकिस्तान, इजराइल ,उत्तर कोरिया व तमाम देशों के नागरिकों के झूठी मुस्कानों को समझ सकते हैं। नागरिक अपने-अपने देश में राष्ट्रवादी भी है ,धार्मिक भी है और संवैधानिक भी ।इसके बावजूद उसके पास कुछ भी ऐसा नहीं है जिसके सहारे वह अपने लिए या अपनी आने वाली पीढियों के लिए कुछ भी कर सके। संतान उत्पति से पारिवारिक जिम्मेदारियों तक में सरकार का हस्तक्षेप ही राष्ट्रवाद,स्वतंत्रता,अधिकार ,आत्मनिर्भरता और विकास है। वह इसे ही सच मान लेता है।अधीनता ,जन्म से मृत्यु तक बेवसी और बेचैनी से ज्यादा कुछ नहीं है। नरसंहार से नरआहार तक वह कभी भी विरोध नहीं कर पाएगा। शरीर और मस्तिष्क से खोते अधिकार की बेचैन गुलामी में वह हर रोज बेचा और खरीदा जाता रहेगा।
मनुष्य का संघर्ष उनके साथ है जिनकी खूंखारपन और क्रूरता एपस्टीन फाइल से प्रकाशित हो रही है।ऐसे हैवानी ताकतों से संघर्ष का परिणाम मनुष्य जाति के लिए कितना भयावह होगा इसकी कल्पना नहीं कर सकते है ।इनसे टकराने और जीतने की उम्मीद रखना यथार्थ से बेईमानी होगी। इनके द्वारा धरती पर किया गया नरसंहार उतना ही है जितनी मनुष्यों की आबादी। उनकी आंखों में ना तो आंसू है ना उनमें कोई दर्द ।अपने सत्ता के सवाल पर पूरे मानव जाति को जलाकर भाप बना सकते हैं। ये इतने संगठित और मजबूत हैं कि पूरी धरती और उसकी गतिविधियां इनके इशारे से संचालित हैं ।आसमान इनका ,पृथ्वी इनकी ,महासागर इनके ,मनुष्य कहां तक लड़ेगा। ये किसी भी देश को जला सकते हैं,किसी भी देश को नचा सकते हैं। हैवानियत अब इतनी प्रभावी है कि बिना किसी दैवीय शक्ति के मनुष्य उसके सामने नहीं टिक सकता। दैवीय शक्ति कब और कहाँ , किस रूप में आती है,यही निर्धारण मनुष्य के भविष्य का निर्धारक है।मनुष्य जाति के समक्ष अपने विश्वास को बचाए और बनाए रखने की बड़ी चुनौती है।इसमें यदि वह कामयाब रहता है तो वह खूंखारपन की गुफा में प्रवेश से बच जाएगा। दैवीयशक्तियों ने यदि समय रहते साथ नहीं दिया तो मानव चेतना सदैव के लिए हैवानो की गुलाम बन जाएगी। चेतना की गुलामी धीरे-धीरे इन्हीं शैतानों को देवता मानने लग जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।
यह लेखक के निजी विचार है ।

