Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगोदाम का ताला तोड़कर विस्फोटक सामग्री चोरी, 300 किलो नाइट्रेट मिक्सर और...

गोदाम का ताला तोड़कर विस्फोटक सामग्री चोरी, 300 किलो नाइट्रेट मिक्सर और 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज गायब

महू:इंदौर के महू स्थित बडगोंदा थाना क्षेत्र में एक गोदाम का ताला तोड़कर विस्फोटक सामग्री चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम सितापाट में बदमाशों ने एक मैगजीन यानी गोदाम को निशाना बनाया और वहां रखी करीब 35 हजार रुपए कीमत की सामग्री चोरी कर फरार हो गए। चोरी की सामग्री में करीब 300 किलो नाइट्रेट मिक्सर और 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज शामिल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 15 सदस्यीय एसआईटी गठित की है।

गोदाम का ताला तोड़कर 300 किलो नाइट्रेट मिक्सर चोरी

पूरा मामला बडगोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सितापाट का है। यहां सर्वे नंबर सूरज पाटीदार का गोदाम बना हुआ है। इसी गोदाम में नाइट्रेट मिक्सर और डेटोनेटिंग फ्यूज रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर की रात से 7 सितंबर की सुबह के बीच अज्ञात बदमाशों ने गोदाम का ताला तोड़ा और अंदर रखी विस्फोटक सामग्री लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस में हड़कंप, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

विस्फोटक सामग्री चोरी होने की सूचना मिलते ही बडगोंदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गोदाम और आसपास के इलाके की जानकारी जुटाने के साथ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन