नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने कल हुए प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों पर कथित बल प्रयोग कर निंदा की है। संगठन ने घायल डॉक्टरों की तस्वीरों और मेडिकल कॉलेज के पास आंसू गैस के इस्तेमाल की खबरों को लेकर चिंता जताई है।
FAIMA ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती। एसोसिएशन ने प्रभावित रेजिडेंट डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़े
NTA ऑफिस तक पहुंचा CJP का प्रदर्शन! क्या अब खत्म हो सकता है आंदोलन ?
बल प्रयोग की जवाबदेही तय करने की मांग
FAIMA ने मांग की है कि प्रदर्शन के दौरान हुए कथित अत्यधिक बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। संगठन ने कहा कि देशभर में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
बातचीत से समाधान निकालने की अपील
मेडिकल एसोसिएशन ने सभी संबंधित पक्षों से बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की है। साथ ही देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों से प्रभावित डॉक्टरों के समर्थन में एकजुट रहने का आह्वान किया गया है।
FAIMA ने कहा, “एक डॉक्टर को लगी चोट, पूरी मेडिकल बिरादरी को लगी चोट है।” संगठन ने स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है।

