भोपाल: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से फेसबुक पर फेक ID बनाई गई है। यह जानकारी खुद जिला प्रशासन के ऑफिशियल अकाउंट से दी गई। जिसमें कहा गया कि न तो फेक आईडी को फॉलो करें और न ही संदेश का कोई जवाब दें। कलेक्टर की ‘प्रियंक मिश्रा आईएस’ नाम से फेसबुक आईडी बनी है। इसमें लगी तस्वीर में कलेक्टर के साथ एडीएम सुमित पांडेय, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी है।
यह मैसेज जारी किया
ऑफिसियल अकाउंट से मैसेज जारी किया गया है। जिसमें लिखा कि ‘यह फेक प्रोफाइल है। कृपया इसे फॉलो या सब्सक्राइब न करें और इससे प्राप्त किसी भी संदेश का जवाब न दें। इस प्रोफाइल को तुरंत रिपोर्ट एवं ब्लॉक करें। कलेक्टर कार्यालय भोपाल’।
यह भी पढ़े : SC-NGT आदेशों की अनदेखी पर NGT सख्त, देवी तालाब मामले में कलेक्टर-CMO को 2 हफ्ते की मोहलत, शपथ-पत्र तलब
पूर्व कलेक्टर सिंह के नाम से रुपए मांगने के आ चुके मैसेज
भोपाल के पूर्व कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम पर करीब दो साल पहले ग्रामीणों से ठगी का मामला सामने आया था। ठगों ने कलेक्टर की फोटो की फर्जी आईडी बनाई थी। ताकि, लोलों को लगे कि वह सही कलेक्टर ही हैं।
इसके बाद ठग संबल योजना की राशि डालने के नाम पर 3 हजार से 10 हजार रुपए तक की मांगे।
खास बात ये है कि भोपाल के फंदा जनपद क्षेत्र में ही 2-3 लोगों ने 10 हजार रुपए अकाउंट में ट्रांसफर भी कर दिए थे। यह मामला तत्कालीन कलेक्टर सिंह के पास भी पहुंचा था।


