नई दिल्ली: ऑनलाइन वेबसाइट पर शॉपिंग करते समय भारी डिस्काउंट देखकर तुरंत खरीदारी करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्च में ‘DoppelCart’ नाम के एक बड़े फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दावा है कि इस नेटवर्क से 1.19 लाख से ज्यादा संदिग्ध वेबसाइट डोमेन जुड़े हैं, जिनका इस्तेमाल असली ब्रांड्स जैसी नकली दुकानें बनाने के लिए किया गया।
असली वेबसाइट जैसी दिखती हैं फर्जी दुकानें
इस नेटवर्क की सबसे बड़ी खासियत नकली वेबसाइट्स का असली स्टोर जैसा दिखाई देना है। रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों ब्रांड्स की वेबसाइट्स की नकल तैयार की गई। इनमें असली प्रोडक्ट की तस्वीरें, लोगो और उससे मिलती-जुलती जानकारी दिखाई जाती है। ऐसे में सामान्य यूजर के लिए पहली नजर में असली और नकली वेबसाइट के बीच अंतर करना मुश्किल हो सकता है।
Checkout पर शुरू होता है असली खतरा
यूजर जब सामान चुनने के बाद Checkout या Payment Page पर पहुंचता है, तब उसकी जानकारी चुराने की कोशिश की जा सकती है। फर्जी पेज के जरिए Card Number, Expiry Date, CVV, नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और पता जैसी जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच सकती है।
इस जानकारी का इस्तेमाल बाद में अनधिकृत लेनदेन या दूसरे ऑनलाइन फ्रॉड के लिए किया जा सकता है।
भारी डिस्काउंट देकर फंसाने की कोशिश
ऐसी वेबसाइट्स पर कई प्रोडक्ट सामान्य कीमत से काफी सस्ते दिखाए जाते हैं। सोशल मीडिया Ads और Sponsored Links के जरिए भी यूजर्स को इन साइट्स तक पहुंचाया जा सकता है।
इसलिए किसी अनजान वेबसाइट पर 50-70% या उससे ज्यादा का असामान्य डिस्काउंट दिखाई दे, तो भुगतान करने से पहले वेबसाइट और Seller की जांच करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : ट्रेन 8 घंटे 48 मिनट लेट, यात्री को झेलनी पड़ी परेशानी; कंज्यूमर कोर्ट ने रेलवे को 35 हजार रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश
ऑनलाइन खरीदारी करते समय रखें ये सावधानियां
अनजान लिंक से वेबसाइट खोलने के बजाय ब्रांड की Official Website या App का इस्तेमाल करें। वेबसाइट के URL की spelling ध्यान से जांचें और किसी नई साइट पर खरीदारी से पहले उसके बारे में स्वतंत्र Reviews देखें। Card Details या OTP किसी के साथ शेयर न करें।
अगर बैंक खाते या कार्ड से कोई संदिग्ध Transaction दिखाई देता है, तो तुरंत बैंक से संपर्क कर कार्ड को Block/Freeze कराएं। साइबर धोखाधड़ी की शिकायत 1930 हेल्पलाइन और National Cyber Crime Reporting Portal पर भी की जा सकती है।

