Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCM डॉ मोहन यादव का काफिला किसानों ने रोका, सूखी फसल दिखाकर...

CM डॉ मोहन यादव का काफिला किसानों ने रोका, सूखी फसल दिखाकर पांढुर्णा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

पांढुर्ना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने सीएम का काफिला रोककर, हाथों में सूखी फसल लेकर पांढुर्णा जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के साथ ही कर्ज भी माफ करने की मांग की। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम डॉ यादव पहली बार पांंढुर्णा पहुंचे 

नया जिला बनने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार रविवार को पांंढुर्णा पहुंचे। निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों और लाड़ली लक्ष्मी योजना के हिग्राहियों को सम्मानित किया। उन्होंने ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया।

किसानों को देखकर मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरे

किसानों को देखकर मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरे। किसानों ने मुख्यमंत्री से कहा कि पांढुर्णा जिले में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। इस कारण खेतों में खड़ी खरीफ फसलें प्रभावित हो रही हैं। क्षेत्र में कपास, तुअर, ज्वार और मूंगफली समेत अन्य फसलों पर भी कम बारिश का असर पड़ा है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज: आरिफ मसूद ने कलेक्टर-एसपी से की मुलाकात, बोले- मीनार कैसे गिरा?

सीएम बोले-सरकार विकास कार्य कर रही

मुख्यमंत्री ने कहा साल 2023 में पांढुर्णा जिला बनने के बाद से सरकार यहां लगातार विकास कार्य कर रही है। नए भवनों के निर्माण के साथ विभिन्न विभागों में पदों की स्वीकृति की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो और लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल सकें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन