Friday, July 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंआधी रात बहू संग पकड़ा गया ससुर का दोस्त, मामला पहुंचा थाने

आधी रात बहू संग पकड़ा गया ससुर का दोस्त, मामला पहुंचा थाने

महराजगंज। उत्तरप्रदेश के महाराजगंज से जिले में आधी रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक बहू को ससुर के दोस्त के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ लिया गया। घर में हंगामा मच गया और मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
आधी रात की हलचल ने बढ़ाया शक
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सोनौली क्षेत्र में एक परिवार ने घर के अंदर देर रात अजीब आवाजें सुनीं। शुरुआत में इसे अनसुना किया गया, लेकिन आवाजें बढ़ने पर सास-ससुर ने जांच की तो उन्हें हैरान कर देने वाला नज़ारा दिखा।
ससुर का दोस्त निकला कमरे के अंदर
परिवार के अनुसार, कमरे में वही व्यक्ति पाया गया जो ससुर का करीबी दोस्त था और अक्सर घर आता-जाता था। आरोप है कि उसकी बहू से लंबे समय से बातचीत हो रही थी और नज़दीकियां बढ़ चुकी थीं। यह देखकर परिवार के सदस्य सन्न रह गए।
घर में हंगामा, युवक को बाहर निकाला
घटना सामने आते ही घर में तनाव बढ़ गया। गुस्साए सास-ससुर ने युवक को लताड़ते हुए घर से तुरंत बाहर निकाल दिया। इसके बाद लड़की के मायकेवालों को सूचना दी गई।
मायके पक्ष ने उठाए ससुराल पर सवाल
मायकेवालों ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी बेटी को बदनाम करने की साजिश रची गई है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गलत कहानी गढ़ने का आरोप लगाया।
पुलिस जांच में जुटी, दोनों पक्षों से पूछताछ
विवाद बढ़ने के बाद मामला सोनौली थाना पहुंचा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और सभी पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्य स्पष्ट होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन