Sunday, October 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवित्तीय अनियमितता पर सरकार का बड़ा एक्शन, 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

वित्तीय अनियमितता पर सरकार का बड़ा एक्शन, 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें 135 मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल हैं। अब तक 7 अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

सरकारी धन के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए की गई कार्रवाई में 80 से अधिक ठेकेदारों और सप्लायर्स पर भी कार्रवाई हुई है। नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे ने इस संबंध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है वोट बचाओ अभियान: थोरात, चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल?

तकनीक और AI से निगरानी

राज्य सरकार वित्तीय अनियमितताओं पर नजर रखने और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल कर रही है। सरकार का उद्देश्य सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता बनाए रखना और योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाना है। सरकार का कहना है कि जनता के पैसे का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने और वित्तीय गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन