कॉप्लेक्स में संचालित हैं एक दर्जन से अधिक अस्पताल और लैब, सैकड़ों लोगों के फंसे होने की है आशंका
भावनगर। गुजरात के भावनगर बुधवार की सुवह 11 बजे एक पैथोलॉजी लैब में भीषण आगजनी की घटना घटित हो गई। यह घटना शहर के काला नाला क्षेत्र में घटित हुई है। घटना की भयाभयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई और दर्जनों लोग झुलसने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक मिल रही जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर क्षेत्रीय थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दमकलें भी आग बुझाने में जुटी हुई हैं। बचाव दल में पांच दमकलों के लगभग 50 कर्मी लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में अभी दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। फिलहाल अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बुधवार को नगर के कालूभर रोड स्थितित लगभग 9 बजे यह घटना का घटित होना बताया जा रहा है। बतादें कि इस कॉप्लेक्स में लगभग एक दर्जन अस्पताल संचालित हैं, कई मरीज भर्ती हैं खासतौर पर बच्चों को और अन्य मरीजों को भवन की खिड़कियों के कांच को तोड़ कर बाहर निकाला गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है।
भावनगर के कॉप्लेक्स में लगी आग, दर्जनों लोग झुलसे, बचाव कार्य जारी


