रोहित शेट्टी के घर फायरिंग: बिश्नोई गैंग ने दी थी 3 लाख की सुपारी, क्राइम ब्रांच का खुलासा

शेयर करे

मुंबई। मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी  के घर पर हुई फायरिंग मामले में जांच आगे बढ़ते हुए बड़ा खुलासा सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की पड़ताल में पता चला है कि कुख्यात बिश्नोई गैंग ने उनके घर पर हमले के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

जांच के मुताबिक, फायरिंग के लिए भेजे गए शूटर—दीपक शर्मा, सोनू कुमार, सनी कुमार और एक अज्ञात आरोपी—को यह सुपारी गैंग के सदस्य शुभम लोनकर ने दी थी। इनमें से 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर कैश में उपलब्ध कराए गए थे, हालांकि फायरिंग के बाद लगातार फरार रहने के चलते आरोपियों को शेष रकम नहीं मिल पाई।

अधिकारी के अनुसार, यह 50 हजार रुपये आरोपी विष्णु कुशवाहा के माध्यम से शूटर दीपक को दिए गए थे। बताया जा रहा है कि यह लेनदेन आगरा से मुंबई रवाना होने से पहले किया गया था। अब क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि शुभम लोनकर ने यह रकम कहां से जुटाई थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग के पूणे मॉड्यूल में शामिल पांच और आरोपियों को भी 51 हजार रुपये कैश में दिए गए थे। वर्ष 2023–24 में पुणे से गिरफ्तार आरोपियों के शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर से संपर्क में रहने की जानकारी भी हाथ लगी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है और इसका तार किस बड़े रैकेट से जुड़ता है, इस दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *