Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ का फर्स्ट लुक जारी, राजकुमार राव के...

सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ का फर्स्ट लुक जारी, राजकुमार राव के लुक पर फैंस ने उठाए सवाल

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली की जिंदगी पर बनने वाली बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘दादा’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभा रहे अभिनेता राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका पहला लुक शेयर किया। उन्होंने पोस्टर के साथ सौरव गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

ये भी पढ़े  ‘इक्का’ की रिलीज डेट फाइनल: एक साथ दिखेंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना

फर्स्ट लुक देखकर नाराज हुए कुछ फैंस

बता दें जैसे ही फिल्म का पोस्टर सामने आया, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने पोस्टर को उम्मीदों के मुताबिक नहीं बताया और मेकर्स की क्रिएटिविटी पर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि सौरव गांगुली जैसे बड़े खिलाड़ी की कहानी के लिए फर्स्ट लुक और बेहतर बनाया जा सकता था। वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इससे अच्छा पोस्टर तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया जा सकता था। कई फैंस ने राजकुमार राव के लुक को लेकर भी अपनी राय रखी। कुछ लोगों का कहना था कि गांगुली के किरदार में और ज्यादा समानता दिखनी चाहिए थी।

राजकुमार राव निभाएंगे दादा का किरदार

वहीं फिल्म में राजकुमार राव सौरव गांगुली की भूमिका में नजर आएंगे। राजकुमार इससे पहले भी कई अलग-अलग किरदारों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं और अब उनके सामने क्रिकेट के इस आइकॉनिक किरदार को पर्दे पर उतारने की बड़ी चुनौती है। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर कई यादगार जीत दर्ज कीं और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिला।

2027 में रिलीज होगी फिल्म

जानकारी अनुसार, फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हुई थी और फिलहाल इसका काम तेजी से चल रहा है। मेकर्स ने फर्स्ट लुक के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। पोस्टर के मुताबिक, ‘दादा’ 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।अब देखना दिलचस्प होगा कि शुरुआती प्रतिक्रिया के बाद फिल्म की टीम आगे किस तरह के लुक और प्रमोशनल कंटेंट के साथ दर्शकों के सामने आती है।सौरव गांगुली के फैंस को अब फिल्म के ट्रेलर और राजकुमार राव के फाइनल लुक का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन