कोहरे की कीमत? चंबल नहर में गिरी बिजली कंपनी की कार

शेयर करे

श्योरपुर। घने कोहरे की चादर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। श्योपुर में बिजली कंपनी की कार चंबल नहर में समा गई, जहां एक अधिकारी बच गया, लेकिन चालक अब भी लापता है।
श्योपुर जिले के ढोढर थाना क्षेत्र में बलावनी गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिजली कंपनी की कार घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सीधे चंबल नहर में जा गिरी।
कार में चालक रिंकू राठौर और मेंटेनेंस एई प्रेम कटारा मौजूद थे। हादसे के बाद प्रेम कटारा किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन चालक रिंकू राठौर पानी के तेज बहाव में बह गया और अब तक लापता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मोटर बोट की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन देर शाम तक चालक का कोई सुराग नहीं मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क पहले भी हादसों के लिए बदनाम रही है और यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं प्रशासन ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। हादसे ने एक बार फिर कोहरे के मौसम में सावधानी की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *