बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र के चंपापुर गांव में वन विभाग ने लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर तस्करों की कमर तोड़ दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने एक घर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी और ’59 नग साल बल्ली’ जब्त की।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह तस्करी लंबे समय से अभ्यारण क्षेत्र को नुकसान पहुँचा रही थी। कार्रवाई के दौरान जब्त की गई लकड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है। विभाग का मानना है कि यह नेटवर्क संरक्षित वन क्षेत्र को गंभीर खतरा पैदा कर रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इसी तरह सघन अभियान चलाकर तस्करी पर पूरी तरह नकेल कसने की तैयारी है। इस कार्रवाई ने स्थानीय वन अपराधियों में खलबली मचा दी है और क्षेत्र की सुरक्षा को नई मजबूती मिली है।
वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, चंपापुर में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा


