Saturday, October 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदोस्त ही निकला चोर: इंदौर में घर से डेढ़ करोड़ का सोना...

दोस्त ही निकला चोर: इंदौर में घर से डेढ़ करोड़ का सोना चोरी, लसूड़िया पुलिस ने आरोपी को दबोचा

इंदौर: मध्यप्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर कमिश्नरेट की लसूड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा करते हुए पीड़िता के दोस्त को ही गिरफ्तार किया है, जिसने भरोसे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी लसूड़िया के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है।

1.10 करोड़ की संपत्ति बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से 630 ग्राम सोने का बिस्किट, 40 ग्राम सोने की चेन, 2 लाख रुपये नकद और एक Apple iPhone 17 बरामद किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

नेपानिया मेन रोड निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त से 13 सितंबर 2026 के बीच घर की अलमारी से सोने के बिस्किट और आभूषण चोरी हो गए हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर टीम बनाई गई।

जांच में महिला ने अपने साथ रहने वाले दोस्त गोपाल उर्फ गोपी जाखड़ पर शक जताया। घर से जाने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। पुलिस ने जोधपुर (राजस्थान) निवासी गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें: मप्र में 10 डीएसपी अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

सरपंची चुनाव लड़ने के लिए की चोरी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साथ रहते हुए उसने अलमारी में सोने का बिस्किट देखा था। अगले महीने उसके गांव में सरपंची चुनाव हैं और उसे चुनाव लड़ना था। चुनाव के खर्च और महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने चोरी की योजना बनाई। पुलिस अब उससे बाकी बची संपत्ति के बारे में पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन