नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की है। गंभीर का कहना है कि रोहित के साथ उनका रिश्ता केवल Coach और Captain तक सीमित नहीं है। दोनों एक-दूसरे को उस समय से जानते हैं, जब वे साथ में टीम इंडिया के लिए खेलते थे।
JioHotstar से बातचीत में गंभीर ने कहा कि जब रोहित भारतीय टीम में आए थे, उस समय वह टीम के Senior Player थे। लंबे समय तक साथ खेलने के कारण दोनों एक-दूसरे की सोच और काम करने के तरीके को अच्छी तरह समझते हैं।
अलग सोच होना मतभेद नहीं- गंभीर
रोहित के साथ मतभेद से जुड़े सवाल पर गंभीर ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। उनके मुताबिक, दो लोगों का हर मुद्दे पर एक जैसी राय रखना जरूरी नहीं है। कि किसी मामले में उनकी सोच अलग हो सकती है और कप्तान की सोच अलग हो सकती है। लेकिन आखिर में जो फैसला भारतीय टीम के हित में हो, वही सबसे ज्यादा मायने रखता है।

उन्होंने, यह भी कहा कि रोहित उनकी सोच जानते हैं और वह भी रोहित के नजरिए को अच्छी तरह समझते हैं। साथ खेलने का पुराना अनुभव Coach और Player के रिश्ते में भी मदद करता है।
रोहित जब टीम में आए, तब सीनियर थे गंभीर
रोहित शर्मा ने 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। उस वक्त गंभीर टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी थे। दोनों ने लंबे समय तक साथ में क्रिकेट खेला।

2024 में जब गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने तो दोनों एक नई भूमिका में फिर साथ आए। गंभीर के मुताबिक ये उनके लिए कोई नया रिश्ता नहीं था, क्योंकि दोनों एक-दूसरे को पहले से ही अच्छी तरह जानते और समझते थे।
कप्तान बदले, लेकिन लक्ष्य एक ही- गंभीर
हेड कोच के तौर पर गंभीर ने कई कप्तानों के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि, हर कप्तान का तरीका और सोच अलग-अलग होती है, लेकिन एक बात सबमें एक जैसी है।
सभी कप्तानों का मकसद सिर्फ एक ही रहा है, भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाना और टीम इंडिया के लिए सही फैसले लेना।
यह भी पढ़ें: SIR विवाद पर सौरभ भारद्वाज ने CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा
रोहित के भविष्य को लेकर भी होती रही चर्चा
पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा के International Career और टीम में उनकी भूमिका को लेकर कई तरह की खबरें और अटकलें सामने आती रही हैं। इसी बीच गंभीर का यह बयान दोनों के Professional Relationship को लेकर आया है।
गंभीर ने साफ किया कि अलग-अलग राय होने का मतलब आपसी मतभेद होना नहीं है। उनके लिए Coach और Captain के बीच सबसे जरूरी बात यह है कि अंतिम फैसला टीम के हित में लिया जाए।

