इंदौर। इंदौर में गौड़ परिवार द्वारा एक नए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है, जिसका नाम “द हिंदू बेकरी” रखा गया है। इस बेकरी में शहरवासियों को शुद्ध शाकाहारी और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।
बेकरी की जानकारी देते हुए एकलव्य सिंह गौड़ ने बताया कि- खानपान के व्यवसाय में उनके परिवार का लंबा इतिहास रहा है। उनके दादा द्वारा वर्षों पहले इस क्षेत्र में दुकान की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी इस व्यवसाय से जुड़ते चले गए।
साथ ही बताया कि कोविड काल के दौरान सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें खानपान की वस्तुओं में मिलावट और अस्वच्छता दिखाई गई। ऐसे में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस बेकरी की परिकल्पना की गई, जो अब साकार हुई है।
‘द हिंदू बेकरी’ को उच्च गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भोजन की सोच के साथ शुरू किया गया है, ताकि ग्राहकों को भरोसेमंद और शुद्ध खाद्य उत्पाद मिल सकें।


