Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदिल्लीदिल्ली में लापरवाही का खामियाजा! आदर्श नगर बैंक्वेट हॉल में भीषण आग,...

दिल्ली में लापरवाही का खामियाजा! आदर्श नगर बैंक्वेट हॉल में भीषण आग, आतिशी बोलीं- “यह सिर्फ हादसा नहीं, प्रशासनिक नाकामी है”

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित द मेराकी बैंक्वेट हॉल  की रसोई में शनिवार दोपहर अचानक धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 4 से 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बैंक्वेट हॉल की किचन में गैस लीकेज या चूल्हा जलाने की कोशिश के दौरान जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने में फायर सर्विस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन बैंक्वेट हॉल के किचन और आसपास के हिस्से में भारी नुकसान हुआ। घटना दोपहर करीब 12:50 बजे की बताई जा रही है।
आतिशी का तीखा हमला: “सुरक्षा मानकों की अनदेखी”

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने इस घटना को लेकर भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर जमकर निशाना साधा। X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा:

“दिल्ली के आदर्श नगर में एक बैंक्वेट हॉल में आग लगने की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। ये सिर्फ़ हादसा नहीं, सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। दोषियों पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
आतिशी ने मांग की कि दिल्ली के सभी बैंक्वेट हॉल, होटल और कमर्शियल स्थानों की फायर NOC (No Objection Certificate) की तत्काल और पूरी ऑडिट हो। उन्होंने याद दिलाया कि गोवा नाइटक्लब फायर हादसे के बाद भी AAP ने चेतावनी दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब इस हादसे के बाद फायर सेफ्टी पर जीरो टॉलरेंस की जरूरत है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन