Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसोना-चांदी में बड़ी नरमी, एक हफ्ते में गोल्ड ₹1,654 और सिल्वर ₹2,650...

सोना-चांदी में बड़ी नरमी, एक हफ्ते में गोल्ड ₹1,654 और सिल्वर ₹2,650 हुआ सस्ता

नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह लगातार दबाव देखने को मिला।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता, निवेशकों की मुनाफावसूली और सुरक्षित नकदी रखने की रणनीति के चलते बुलियन मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना एक सप्ताह में ₹1,654 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में ₹2,650 प्रति किलो की गिरावट आई है।

एक सप्ताह में कितना बदला बाजार?

IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर करीब ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि पिछले सप्ताह यह ₹1.58 लाख के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं चांदी की कीमत भी फिसलकर ₹2.63 लाख प्रति किलो पर आ गई है, जो पिछले सप्ताह ₹2.66 लाख प्रति किलो थी।

साल 2026 की शुरुआत में सोने ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी और निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया था। लेकिन जनवरी के रिकॉर्ड स्तर के बाद अब बाजार में लगातार करेक्शन देखने को मिल रहा है।

सोने का सफर

  • 31 दिसंबर 2025 : ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम
  • 29 जनवरी 2026 : ₹1.76 लाख (ऑल टाइम हाई)
  • वर्तमान स्तर : ₹1.56 लाख

यानी अपने सर्वोच्च स्तर से सोना करीब ₹20 हजार प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है।

चांदी में और बड़ा झटका

चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। औद्योगिक मांग और वैश्विक निवेशकों की रणनीति बदलने से चांदी में तेज गिरावट दर्ज हुई है।

चांदी का सफर

  • 31 दिसंबर 2025 : ₹2.30 लाख प्रति किलो
  • 29 जनवरी 2026 : ₹3.86 लाख प्रति किलो (रिकॉर्ड हाई)
  • वर्तमान स्तर : ₹2.63 लाख प्रति किलो

यानी केवल चार महीनों में चांदी करीब ₹1.23 लाख प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन