Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeखेलक्रिकेट कोचिंग में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

क्रिकेट कोचिंग में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

बेंगलुरु। अगर क्रिकेट आपके लिए सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि जुनून है और आप खिलाड़ियों को पर्दे के पीछे से निखारना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बेंगलुरु स्थित अपने अत्याधुनिक Centre of Excellence के लिए कोचिंग और परफॉर्मेंस से जुड़े कई अहम पदों पर भर्तियां शुरू कर दी हैं।

हाई-परफॉर्मेंस सिस्टम को मजबूत करने की पहल

बता दें BCCI की यह भर्ती भारतीय क्रिकेट के हाई-परफॉर्मेंस ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। बोर्ड का फोकस खिलाड़ियों की तकनीकी ट्रेनिंग, फिटनेस सुधार और आधुनिक टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल पर है, ताकि भविष्य के क्रिकेटर्स को विश्वस्तरीय तैयारी मिल सके।

किन-किन पदों के लिए निकली भर्ती?

BCCI ने कुल चार अलग-अलग कैटेगरी में पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें कोचिंग और डेटा एनालिसिस से जुड़े रोल शामिल हैं-

  • बैटिंग कोच – 2 पद
  • फास्ट बॉलिंग कोच – 3 पद
  • फील्डिंग कोच – 4 पद (3 पुरुष, 1 महिला)
  • परफॉर्मेंस एनालिस्ट – 1 पद

ऐसे करें आवेदन

इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। हर पद के लिए अलग आवेदन लिंक जारी किया गया है-

आवेदन की अंतिम तारीख और चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तय की गई है। सभी चयनित पद बेंगलुरु स्थित BCCI Centre of Excellence में होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन