दो कारों से दुल्हन को लेने जा रहे थे सभी सदस्य
छतरपुर। शुक्रवार की मध्यरात्रि सागर-कानपुर हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब घटा जब पीड़ित परिवार शादी के बाद दुल्हन को लेने जा रहा था। बताया जा रहा है कि सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी भिड़ गई और मौके पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
हदासा इतना भयानक था कि मृतकों के शवों को बाहर निकालने के लिए कार के गेट तोड़कर बाहर निकलाना पड़ा।
बड़ामलहरा के मुंगवारी चौपरिया के पास घटी घटना
यह घटना तब घटी जब मुंगवारी और चौपरिया सरकार गांव के पास सागर-कानपुर हाईवे 34 पर बड़ामलहरा तहसील अंतर्गत कार में सवार होकर प्रजापति परविर के 7 सदस्य सतना से शाहगढ़ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोगों से 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । मरने वालों में महेंद्र प्रजापति (30), लक्ष्मण प्रजापति (40), दीपक प्रजापति (24), सुरेंद्र प्रजापति (26), लालू प्रजापति (17), दो लोगों का चल रहा इलाज, भूपेंद्र प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति शामिल हैं।
मरने वालों में भाई, मौसा-फूफा सहित अन्य रिश्तेदार शामिल
हादसे की जानकारी जैसे ही छतरपुर पुलिस को लगी तो तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी सागर आईजी हिमानी खन्ना मौके को दी और घटना स्थल पर जाकर मौके का मौकामुआयना किया। गौरतलब हो कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे शीघ्र ही पकड़ लिय और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पीड़ित परिवार के सदस्य ने पुलिस को बताया कि हमारी बहन की 29 नवंबर को शादी हुई थी, हम सभी रिश्तेदार दो कारों के जरिए उसे लेने के लिए जा रहे थे। लेकिन पहुंचने से पहले ही ट्रक ने टक्कर मार दी। मरने वालों में दुल्हन के भाई, मौसा-फूफा और सहित अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।
खुशियां बदली मातम में, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की सड़क हादसे में मौत
RELATED ARTICLES

