Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबिहार में बाढ़ से हाहाकार: 44 लाख लोग प्रभावित, कोसी के दबाव...

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: 44 लाख लोग प्रभावित, कोसी के दबाव में रेल बांध कटा

बिहार:प्रदेश में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं। उधर, नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित मुरली गांव में रात 11 बजे कोसी के दबाव से रेला बांधा करीब नया और साधोपुर गांव की और फैल रहा है।

50 हजार से अधिक आबादी पर संकट

जहांगीरपुर बैसी पंचायत की 50 हजार से अधिक आबादी पर संकट मंडरा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि 5 दिन से फंसे परिवारों को बैंक खाते के माध्यम से 7,000 रुपए सहायता राशि दी जाएगी।

बाढ़ प्रभावित इलाकों के करीब 5 हजार स्कूल भी चपेट में

वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों के करीब 5 हजार स्कूल भी चपेट में हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है।इधर, मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को किसी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। 13 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी अधिक महसूस होगी।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन