Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsतेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारी, दो...

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारी, दो की मौत; एक गंभीर रुप से घायल

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बस में सवार यात्रियों को भी आई चोटें

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। भान बड़ोदिया के पास ओवरटेक करते समय बस बाइक से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में करीब 24 यात्री सवार थे। टक्कर में बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आने की बात सामने आई है।

 पुलिस के मुताबिक, शंकरलाल किसान हैं। वे गांव के ही मांगीलाल और एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से उज्जैन जा रहे थे। तीनों को बुआई के लिए गेहूं खरीदना था, लेकिन उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए।

 मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची 

हादसे के बाद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। इसके बाद एक अज्ञात कार ड्राइवर तीनों को अपनी कार से उज्जैन के जिला अस्पताल ले गया। यहां उनका इलाज शुरू किया गया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए।

 परिजनों ने किया हंगामा

ग्रामीणों का कहना है कि घटना के करीब एक घंटे बाद घट्टिया पुलिस मौके पर पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया और परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। जिसके कारण करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

ये भी पढ़ें: 450 करोड़ के डुमना एयरपोर्ट को झटका! इंडिगो ने 24 अक्टूबर से जबलपुर-इंदौर फ्लाइट की बंद

बस छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

टक्कर के बाद ड्राइवर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।और आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन