Wednesday, June 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में रचा गया इतिहास: स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में 1500 बच्चों...

बिलासपुर में रचा गया इतिहास: स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में 1500 बच्चों के ‘महा-जुटान’ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

बिलासपुर। संस्कारधानी बिलासपुर ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आज एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पुलिस ग्राउंड में ‘स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में सर्वाधिक संख्या में बच्चों के एकत्रित होने’ का विश्व रिकॉर्ड (World Record) दर्ज किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण में 1500 से अधिक स्कूली बच्चों ने स्वामी जी का स्वरूप धारण कर जब एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष किया, तो पूरा मैदान गुंजायमान हो उठा। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साक्षी उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला बने।

​वेशभूषा और अनुशासन का अद्भुत संगम

विश्व रिकॉर्ड की जूरी ने बच्चों की वेशभूषा, उनकी संख्या और कतारबद्ध अनुशासन का मुआयना कर इसे रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि- यह रिकॉर्ड केवल आंकड़ों का नहीं है, यह स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का है। 1500 ‘विवेकानंद’ को एक साथ देखना दिव्य अनुभूति है।

​वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि- बिलासपुर के इन बच्चों ने अपनी संस्कृति के प्रति जो प्रेम दिखाया है, वह अद्वितीय है।

​रिकॉर्ड के साथ नशामुक्ति का संकल्प

जानकारी अनुसार, रिकॉर्ड बनने के तुरंत बाद, स्वामी विवेकानंद के रूप में सजे इन 1500 बच्चों और उपस्थित जनसमूह ने नशामुक्ति की शपथ ली। साथ ही कार्यक्रम में 5500 स्क्वायर फीट की विशाल रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही।

​बता दें तकनीकी रूप से यह रिकॉर्ड “Largest gathering of people dressed as Swami Vivekananda” (स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में सबसे बड़ी सभा) के रूप में दर्ज होता है, जिसमें गतिविधि (Activity) के रूप में ‘वंदे मातरम्’ गायन शामिल था।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन