Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहितेष बाजपेयी का दिग्विजय पर तंज: बोले- उपहास से नहीं, दिल जीतकर...

हितेष बाजपेयी का दिग्विजय पर तंज: बोले- उपहास से नहीं, दिल जीतकर बनते हैं नेता

भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता डॉ. हितेष बाजपेयी ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह  को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया (X) पर एक तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल उपहास उड़ाने से राहुल गांधी को जननेता नहीं माना जा सकता।

‘स्टेज विक्टिम शो’ से नहीं मिलता समाधान

डॉ. बाजपेयी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम एक ‘स्टेज विक्टिम शो’ बनकर रह गया। उन्होंने कहा शो की थीम तो आ गई, लेकिन राहुल गांधी कहीं भी समस्याओं का समाधान या रोडमैप पेश नहीं कर सके, जो एक सच्चे जननेता से अपेक्षित होता है।

कर्नाटक से शिक्षा का समाजवादी मॉडल देने की चुनौती

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केवल कमियां गिनाने से जनता का विश्वास नहीं मिलता। उन्होंने दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा मैंने 500 सालाना में मेरिट पर MBBS किया है। आप कर्नाटक जैसे अपने शासित राज्य से शुरुआत कीजिए और मेडिकल फीस को कम करके गरीब बच्चों के लिए फिर से 500 कीजिए, ताकि एक गंभीर नेता होने का प्रमाण दिया जा सके।

ये भी पढ़े:UP ATS की बड़ी कार्रवाई: वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंजू ढेर

डॉ. मोहन यादव के फैसले का दिया उदाहरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि नेता वही होता है जो समाधान देता है। उन्होंने बताया कि शीर्ष प्रशासनिक आपत्तियों के बावजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में प्रदेश के मेडिकल छात्रों के हित में निर्णय लेकर एक सच्चे जनप्रतिनिधि का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन