Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, मासूमों के सिर से उठा...

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, मासूमों के सिर से उठा मां का साया

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। काजीपुर थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव में पति ने अपनी प्रेमिका को घर लाने के बाद हुए विवाद में पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि दो मासूम बच्चों को अनाथ जैसी स्थिति में छोड़ दिया।

परिवारिक विवाद बना जानलेवा

जानकारी के मुताबिक आरोपी सुमन कुमार अपनी प्रेमिका को सीधे घर लेकर आया और जब पत्नी गुंजा देवी ने इसका विरोध किया, तो आधी रात को गुंजा ने मायके वालों को फोन कर पूरी घटना बताई। यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और मामला हिंसा में बदल गया।

जिसके बाद गुस्से में आकर सुमन ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी, उसे तड़पता हुआ छोड़ दिया। घटना के बाद से ही आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ मौके से फरार हो गया। सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो ग्रामीणों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो गुंजा का शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच और फॉरेंसिक एंगल

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया और गले पर निशान मिलने से हत्या की पुष्टि हुई। वहीं थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया यह गला दबाकर हत्या का मामला है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

टूट गया परिवार

बता दें शादी को अभी सिर्फ 5 साल हुए थे। दो छोटे बच्चे अब मां के बिना रह गए हैं। परिवार और गांव में गहरा सदमा है। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने बड़े अरमानों से बेटी की शादी की थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि उसका अंत इतना दर्दनाक होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन