सीहोर। जिले के धामंदा में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का ‘लाड़ली बहनों’ को लेकर दिया गया बयान एक बड़े राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है।
इछावर के ग्राम धामंदा में आयोजित उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंच से कहा कि यदि लाड़ली बहनें कार्यक्रम में नहीं आएंगी तो उनके नाम योजना से काट दिए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सीईओ को निर्देश देकर ऐसी महिलाओं के नाम हटवा दिए जाएंगे।
मंत्री वर्मा ने कहा कि धामंदा की 894 लाड़ली बहनों को प्रति माह 1500 रुपये दिए जा रहे हैं, इसलिए सरकारी कार्यक्रमों में उपस्थित रहना आवश्यक है। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खातों में राशि भेज रही है, गेहूं उपलब्ध करा रही है, ऐसे में योजनाओं का लाभ लेने वालों को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
इसी दौरान उन्होंने नापलाखेड़ी के नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र और धामंदा में निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ और सुलभ बनाना सरकार का लक्ष्य है। नए केंद्र खुलने से ग्रामीणों को टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और प्राथमिक उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे।
कार्यक्रम में नहीं आईं तो नाम कट जाएगा, मंच से बोले राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
RELATED ARTICLES

