Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंगुना में ब्यूटी पार्लर की ‘गुरु’ ने खुद बुना हवस का जाल,...

गुना में ब्यूटी पार्लर की ‘गुरु’ ने खुद बुना हवस का जाल, 22 साल की लड़की को बनाया ‘हवस का खिलौना’

एक ब्यूटी पार्लर… एक ट्रेनिंग का सपना… और उसके पीछे छिपा  दरिंदगी का बड़ा खेल!

गुना जिले में एक ब्यूटी पार्लर ने 22 साल की मासूम युवती की जिंदगी को तबाह कर दिया। जिस जगह लड़कियां सपना देखकर काम सीखने जाती थीं, वही बन गई हवस का अड्डा। यास्मीन खान नाम की ब्यूटी पार्लर मालकिन और उसके पति शरीफ खान ने मिलकर एक ऐसा घिनौना खेल रचा कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

चार महीने पहले, युवती रोज की तरह ब्यूटी का काम सीखने यास्मीन के घर गई। लेकिन उस दिन यास्मीन गायब थी। सिर्फ उसका पति शरीफ अकेला मौजूद था। एक पल में माहौल बदल गया। शरीफ ने युवती पर हमला बोल दिया। जान से मारने और बदनाम करने की खुली धमकी दी। युवती डर से चुप हो गई।
लेकिन असली झटका तो अभी बाकी था
जब युवती ने यास्मीन को यह सब बताया तो उसने ना तो पति को रोका, ना ही मदद की, उल्टा वह खुद युवती को पति के कमरे में धकेलने लगी। और जब शरीफ अंदर दुष्कर्म करता, यास्मीन बाहर खड़ी रहकर पहरा देती । एक औरत दूसरी औरत की इज्जत को इस तरह कुचल रही थी।
महीनों तक यह सिलसिला चलता रहा। डर, धमकी और बदनामी के खौफ में युवती चुपचाप सब सहती रही लेकिन जब सब कुछ बर्दाश्त की सीमा पार कर गया, तो उसने हिम्मत जुटाई और परिवार को पूरी आपबीती सुनाई और सीधा कैंट थाने पहुंच गई।
पुलिस की कार्रवाई  पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। शरीफ, यास्मीन और उनके भाई मुबीन खान को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ चल रही है ।
क्या यह जाल सिर्फ इस एक लड़की तक सीमित था या और भी कई युवतियों को इसी तरह फंसाया गया?
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन