Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news26 मई से मप्र में ‘स्कूल की तैयारी’ अभियान,छह हजार आँगनवाड़ी केंद्रों...

26 मई से मप्र में ‘स्कूल की तैयारी’ अभियान,छह हजार आँगनवाड़ी केंद्रों पर लगेगा सीखने का मेला

भोपाल। मप्र में छोटे बच्चों को स्कूल के लिए मानसिक, भाषाई और व्यवहारिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से 26 मई से ‘समर कैम्प 2026 : स्कूल की तैयारी’ अभियान शुरू किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से शुरू हो रहे इस पायलट प्रोजेक्ट में भोपाल, रायसेन, श्योपुर और टीकमगढ़ जिलों के 6,346 से अधिक आँगनवाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है।

यह अभियान विशेष रूप से उन 5 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए तैयार किया गया है, जो इस सत्र में कक्षा-1 में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आँगनवाड़ी से निकलने वाला हर बच्चा आत्मविश्वास और बुनियादी सीखने की तैयारी के साथ स्कूल पहुँचे।

छह सप्ताह चलेगी ‘स्कूल रेडीनेस’ की गतिविधियाँ

पूरा कार्यक्रम छह सप्ताह तक तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 26 मई को सभी चयनित केंद्रों पर ‘स्कूल रेडीनेस मेला’ आयोजित किया जाएगा। मेले में बच्चों की सीखने की क्षमता को खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से परखा जाएगा। बच्चों की प्रगति का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर माताओं को सौंपा जाएगा, ताकि वे अपने बच्चे की वास्तविक तैयारी को समझ सकें। दूसरे चरण में माताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। चार सप्ताह तक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से प्रतिदिन गतिविधियों से जुड़े वीडियो साझा करेंगी। ‘एक कहानी, एक खेल, एक कविता’ मॉडल के जरिए माताएँ घर पर बच्चों के साथ सीखने की गतिविधियाँ करेंगी। इस दौरान घर-घर संपर्क और माता समूह बैठकों का आयोजन भी होगा।

तीसरे चरण में 30 जून को दोबारा ‘स्कूल रेडीनेस मेला’ आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों की दोबारा प्रगति का आकलन किया जाएगा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को सौंपा जाएगा, ताकि शिक्षक शुरुआत से ही बच्चे की क्षमता और जरूरतों के अनुसार पढ़ाई की योजना बना सकें। अभियान को व्यवस्थित रूप से लागू करने के लिए 20 और 21 मई को सुपरवाइजर प्रशिक्षण आयोजित किए गए। वहीं 22 और 23 मई को सेक्टर स्तर पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इसके बाद 26 मई से अभियान का मैदानी क्रियान्वयन शुरू होगा।

चार जिलों में इतने केंद्र होंगे शामिल

अभियान के तहत भोपाल जिले के 1,873, रायसेन के 1,860, श्योपुर के 1,320 और टीकमगढ़ के 1,293 आँगनवाड़ी केंद्रों को जोड़ा गया है। सरकार और सहयोगी संस्थाओं का मानना है कि यह पहल बच्चों के शुरुआती सीखने के स्तर को मजबूत करने के साथ स्कूल ड्रॉपआउट कम करने में भी मददगार साबित होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन