Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMBBS सीटों में 13,186 का इजाफा, MP को मिलीं 520 नई सीटें;...

MBBS सीटों में 13,186 का इजाफा, MP को मिलीं 520 नई सीटें; देशभर में संख्या 1.40 लाख के पार

नई दिल्ली:मेडिकल छात्रों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की संशोधित सीट मैट्रिक्स के मुताबिक, देशभर में एमबीबीएस की 13,186 सीटें बढ़ाई गई हैं। एम्स और अन्य राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को छोड़कर अब कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 1,40,214 हो गई है।सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2,786 और निजी कॉलेजों में 10,400 सीटों का इजाफा हुआ है।

MP में 520 नई सीटें

मध्य प्रदेश में एमबीबीएस की 520 सीटें बढ़ाई गई हैं। इतनी ही सीटें झारखंड में भी जोड़ी गई हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 1,200, राजस्थान में 1,100, तेलंगाना में 1,010 और पश्चिम बंगाल में 975 सीटों की बढ़ोतरी हुई है।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

कर्नाटक में सबसे ज्यादा 1,650 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,250 और बिहार में 1,240 सीटें बढ़ी हैं। नई सीटों के बाद कर्नाटक में कुल 15,745 और तमिलनाडु में 14,299 एमबीबीएस सीटें हो गई हैं।

ये भी पढ़े:पहली बार गुजरात में सजेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड का मंच, वेन्यू पर सवाल उठे तो परेश रावल ने दिया जवाब

कई राज्यों में सीमित बढ़ोतरी

राजस्थान में 1,100 और तेलंगाना में 1,010 सीटें बढ़ी हैं। महाराष्ट्र में 550, आंध्र प्रदेश में 525 और केरल में 300 सीटों का इजाफा हुआ है। असम, ओडिशा और सिक्किम में 100-100, जबकि हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक नई सीट जोड़ी गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन