Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsIND vs ENG 2nd ODI : इंग्लैंड का पलटवार; कोहली और अय्यर...

IND vs ENG 2nd ODI : इंग्लैंड का पलटवार; कोहली और अय्यर के अर्धशतकिय पारी पर भारी पड़े रुट

शतक से चूके जो रुट (99*/ 133),सीरीज 1-1 से बराबर 

कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने पलटवार करते हुए टीम इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक भी भारत को जीत नहीं दिला सके। जो रूट ने नाबाद 99 रनों की पारी खेलकर स्थिति मजबूत की और इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया।

दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसका यह निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई।

ये भी पढ़े  T20 की शर्मनाक हार के बाद पहले ODI में चखा जीत का स्वाद, गिल- सुंदर के साथ चमके अक्षर

भारत की ओर से विराट कोहली ने 66 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक जमाकर टीम को संभालने की कोशिश की। कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन बड़ी पारी नहीं खेल सके। निचले क्रम में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

जो रूट की मैच विनिंग पारी

234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथल का विकेट लिया। कप्तान हैरी ब्रूक और जोस बटलर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

हालांकि, एक छोर पर जो रूट डटे रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए और इंग्लैंड को जीत तक पहुंचाया। जीत के समय रूट अपने शतक से सिर्फ एक रन दूर थे, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत उपलब्धि से ज्यादा टीम की जीत को प्राथमिकता देते हुए गस एटकिंसन को विजयी रन बनाने का मौका दिया।

मैच का नतीजा

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। अब दोनों टीमों के बीच 19 जुलाई को होने वाला तीसरा और अंतिम वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा, जिस पर सभी की नजरें रहेंगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन