दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया की टीमें आज आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां शाम 6:30 बजे टॉस होगा और ठीक 7 बजे पहली गेंद डाली जाएगी। भारतीय टीम अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि नामीबिया को अपने शुरुआती मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
कप्तान सूर्या पर नजर
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने चार मुकाबले अपने नाम किए थे। वर्ल्ड कप के पहले मैच में यूएसए को हराकर टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा है। हालांकि उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी बल्लेबाज खास असर नहीं छोड़ पाए थे।
दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर।
नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट।


